फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई कर दो ग्रामीणों से हजारों लूटे

Sun, 18 Jan 2015 11:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के फूलबेहड़ और ओयल क्षेत्र में बदमाशों ने दो ग्रामीणों की पिटाई कर उनसे हजारों की नगदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने किसी भी मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।  
विज्ञापन

महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव खमरिया भैंस खरीदने गए एक ग्रामीण को लौटते समय बदमाशों ने घेर लिया और लाठी-डंडो से उसकी पिटाई कर पांच हजार रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी है। फरधान थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी रामदुलारे रविवार को खमरिया गांव में भैंस खरीदने गया था। वहां सौ रुपये बयाना देकर वापस लौट रहा था, तभी चार बदमाशों ने गांव के पास स्थित बंधे पर उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद नगदी लूटकर भाग गए।
ओयल। शनिवार की रात मितौली के गांव कैमीभूड़ निवासी सुधीर कुमार बाइक से ब्लाक रेउसा सीतापुर के पास ग्राम बमिया से अपने मामा के अंतिम संस्कार से वापस आ रहा था। बेहजम रोड पर स्थित गांव साड़ीनामा पुल के पास घात लगाकर बैठे पांच बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर 3540 रुपये, दो मोबाइल व बाइक की चॉभी लेकर फ रार हो गये। चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने कहा है कि घटना में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें