शहर में पंजाबी कालोनी स्थित एक दुुकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक फोटोग्राफर की दुकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित दुुकानदार ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
दुकानदार दीपक कुमार ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया है कि उसकी पंजाबी कालोनी स्थित न्यू ऐरा स्कूल के सामने कमल फोटोज के नाम से दुकान है। वह उसमें फोटो बनाने का कार्य करता है। 19 मार्च की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक कैमरा, प्रिंटर और इन्वर्टर तथा बैटरी चोरी कर ली है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।