फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गश्त के बीच दो दुकानों से हजारों की चोरी

Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।  
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं
विज्ञापन

पॉश नगरपालिका रोड पर शुक्रवार की रात पुलिस सायरन बजाते गश्त करती रही और दो दुकानों की कुंडी तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान भर ले गए।  इससे पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।  पीड़ित दुकानदारों ने घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

नगर पालिका रोड पर ललित अग्रवाल की रस्सी और बारदाने की दुकान है। चोरों ने उनके शटर की कुंडी तोड़ दी और शटर को दो फुट  ऊपर उठाकर अंदर घुस गए। चोर यहां से गुल्लक में रखे दो हजार रुपये की  रेजगारी और करीब 25 सौ रुपये के कटे-फटे पुराने नोट चुरा ले गए। इसके बाद  थोड़ी दूर पर ही स्थित सोहन लाल नाग की पान की दुकान की कुंडी तोड़ दी और  दुकान के अंदर रखी करीब तीन हजार रुपये की सिगरेट चोरी कर ले गए। घटना की  जानकारी शनिवार सुबह दोनों दुकानदारों को तब हुई जब वह लोग अपनी-अपनी दुकानों पर  पहुंचे। दुकान में चोरी होने की सूचना पर तमाम व्यापारी भी मौके पर जमा हो  गए। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक ही रात में पॉश नगर पालिका रोड पर दो दुकानों में हुई चोरी के बाद पुलिस  की सक्रियता और गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। रात-रातभर सायरन बजाती पुलिस की गश्त के बाद भी चोर बेखौफ हैं। दुकानदारों ने घटना की तहरीर दी,  लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें