शाम को सब्जी लेने बाजार गई थी महिला, पुलिस पहुंची
शहर के मोहल्ला टेहरा शहरी में चोरों ने सरेशाम दस हजार की नगदी सहित हजारों रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी लाखन सिंह की नौगवां में दुकान है। वह रोज की तरह दुकान गए थे। शाम को लगभग 6.45 बजे उनकी पत्नी उमा सिंह साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए थीं। इस दौरान चोर पीछे से दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और घर के कमरे में रखी अलमारी तथा बक्सों को खोलकर उसमें रखे दस हजार की नगदी सहित एक सोने की चेन, सोने का लॉकेट सहित लगभग 70 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी जब ग्रह स्वामिनी देरशाम सब्जी लेकर घर लौटीं तब हुई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने मौका मुआयना किया। सरेशाम हुई चोरी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।