कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में टेलर के पास कपड़ा सिलाने गए 13 वर्षीय किशोर के गुुप्तांग की खाल काटने का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने गांव के ही टेलर पर ब्लेड से खाल काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीड़ित किशोर का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर एक मई को कपड़े सिलाने के लिए गांव के ही मगन बिहारी धानुक के घर गया था। आरोप है कि मगन बिहारी और उसकी पत्नी ने उसे पकड़कर गिरा दिया। फिर ब्लेड से गुप्तांग की खाल काट दी। इसके बाद किशोर अपने घर चला गया, लेकिन घटना की बाबत किसी से जिक्र नहीं किया। बुुधवार को दर्द होने पर पीड़ित किशोर ने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इस पर पीड़ित की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी मगन बिहारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार है।