फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं हो सकी हत्यारोपी की गिरफ्तारी 

Mon, 04 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /सिकंद्राबाद खीरी।
विज्ञापन
मैंगलोर में 21 मार्च को हुई थी आरटीआई कार्यकर्ता की मौत
विज्ञापन
आरोपी का परिवार भी हुआ फरार
विज्ञापन

बैबहा का रामगोपाल हत्याकांड
थाना क्षेत्र नीमगांव में शनिवार को दीवार में दरवाजा रखने को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गांव में हत्यारोपी का विरोध बढ़ने और पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों के चलते आरोपी का परिवार भी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पशुओं को ग्रामीण की सुपुर्दगी में देकर पशुओं के चारा पानी की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम बैबहा में शनिवार को सुबह दीवार में दरवाजा रखने को लेकर हुए विवाद में बिरादरी के चाचा ने भतीजे की भाला मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी नंदलाल के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस बीच गांव में हत्यारोपी के परिवार के प्रति बढ़ रहे विरोध को देखते हुए उसके परिवार के लोग भी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। चौकी प्रभारी सूर्यमणि यादव ने गांव पहुंच कर हत्यारोपी के घर बंधे पशुओं की हालत देखकर उन्हें एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में देकर चारा पानी की व्यवस्था करा दी है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच सीओ मितौली कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें