फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले सोते रहे चोर उठा ले गए हजारों का माल 

Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /धौरहरा।
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
गांव कफारा में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट 
विज्ञापन

गांव कफारा निवासी हुसैन अहमद परिवार समेत सोते रहे और चोर घर में घुसकर वहां रखा हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कफारा चौकी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

गांव कफारा निवासी हुसैन अहमद ने बताया कि वह परिवार समेत शुक्रवार की रात छत पर सो रहे थे। आधी रात के बाद पीछे की दीवार के सहारे चोर उनके घर में घुस आए और कमरे में रखी एक टीवी, इनर्वटर, बैटरा, दो पंखा, बर्तन आदि समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी करने के बाद चोर घर का मेन दरवाजा खोलकर भाग निकले। घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब वह लोग सोकर नीचे उतरे और कमरे में गए तो वहां रखी टीवी आदि गायब मिली। कमरे में अन्य सामान फैला देख घर वालों के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कफारा चौकी पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें