हैदराबाद थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव में ईश्वरदीन वर्मा (40) की हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सदमे से होना दर्शाया गया है।
एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि खरगापुर निवासी ईश्वरदीन वर्मा का शव गुरुवार को बड़ी नहर के समीप पड़ा मिला था, परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण सदमा दर्शाया गया है। मृतक शराब पीने का आदी था, जिसकी पुष्टि परिवार वालों ने भी की है। परिवार वालों का कहना है कि ईश्वरदीन बुधवार को घर से पेशी पर जाने के लिए निकला था, जो देर रात तक घर नहीं पहुंचा। गुरुवार सवेरे उसका शव पड़ा मिला था।