- पुलिस ने पूछताछ के लिए एक आरोपी को हिरासत में लिया
जोशी मोहल्ले में मोती महल की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पांच हजार की नकदी संग करीब 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मोहल्ले के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मायादेवी पत्नी जगपाल ने बताया कि बेटी रोशनी के साथ स्कूल संबंधी काम के लिए रूपईडीह गई थी। घर पर उसका भाई अमन, बेटा हिमालय और मां नंदरानी थी। रात में देर से लौटने के कारण लोग देर तक जागते रहे। उसके बाद वह लोग सो गए। रात में नल के पास दीवार फांदकर घुसे चोरों ने रसोई में रखा गैस सिलेंडर, अमन की जेब में रखे पांच हजार की नकदी और एक मोबाइल चुरा ले गए। रात करीब एक बजे रोशनी जागी तो वह घर में स्थित नल के पास गई। टार्च लगाकर देखा तो नल के पास स्थित दीवार पर पैरों के निशान बने हुए थे और मेन गेट का दरवाजा खुला था। उनके दो कुत्ते बेहोश पड़े थे। पुलिस ने इस मामले संदिग्ध एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रोशनी ने बताया कि कुत्तों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया था। होश में आने के बाद दोनों कुत्ते काली उल्टी कर रहे हैं।