फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने का झांसा दिया तो टंकी से उतरा युवक      

Sun, 30 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाते से नकदी न मिलने पर शुक्रवार को टंकी पर चढ़ा था युवक       
विज्ञापन

आठ घंटे बाद उतरा नीचे, पुलिस ने किया गिरफ्तार       
इलाहाबाद बैंक शाखा के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार की दोपहर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक करीब आठ घंटे बाद तब नीचे उतरा जब उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और सादा कागज लहराकर एफआईआर दर्ज होने का झांसा दिया। टंकी से नीचे उतरते ही सदर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
विज्ञापन

बता दें कि सदर कोतवाली के गांव बाजूडीह निवासी जयसिंह शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे कंपनी बाग स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया था। एसडीएम, सीओ सिटी आदि ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने और नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उतरा। इस पर उन्होंने उसकी पत्नी गीता देवी को बुलवाया। रात करीब नौ बजे जब उसकी पत्नी कंपनी बाग पहुंची और उसने सादा कागज दिखाते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज हो गई है, तब जाकर वह नीचे उतरा। उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में मौजूद जय सिंह ने बताया कि थाना खीरी के गांव अमृतागंज में स्थित इलाहाबाद बैंक में उसका खाता है। नोटबंदी के दौरान कई बार वह पूरे दिन लाइन में वह लगा रहा, लेकिन उसे कैश नहीं दिया गया, जबकि शाखा प्रबंधक और कैशियर कमीशन देने वालों को कैश दे रहे थे। 13 फरवरी को उसकी पासबुक और 10 हजार रुपये का विड्रॉल भी फाड़ दिया। इसकी शिकायत उसने शाखा प्रबंधक से की तो उन्होंने भी उसे अपमानित किया। उसका कहना है कि प्रदेश सरकार की कर्ज माफी की घोषणा के बाद भी शाखा प्रबंधक ने उसके गन्ने के भुगतान से 22 हजार रुपये ऋण खाते में जमा कर दिए। इससे पैसे न मिलने से वह काफी परेशान था। इसलिए वह टंकी पर चढ़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। सदर कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि एसआई नरेंद्र प्रताप की ओर से आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक और कैशियर को बुलाया गया है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें