पसगवां थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गोकुल में मौसा के यहां आए एक युवक ने अपने सीने पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण युवक के नशे में होने के कारण उसके मौसा ने घर का दरवाजा नहीं खोला था।
पुलिस के अनुसार जनपद हरदोई थाना पचदेवरा के गांव हरदासपुर निवासी अमित उर्फ पोथी पुत्र जयराम (22) अपने मौसा अनिल कुमार निवासी गांव बेहटा गोकुल थाना पसगवां के यहां आया था, गुुरुवार रात 12 बजे के करीब वह शराब के नशे में धुत होकर आया तो उसके मौसा ने घर का दरवाजा नहीं खोला, जिसपर उसने घर से करीब 10-12 मीटर दूर जाकर 15 बोर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।