फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 10 Jan 2015 07:52 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
भूतनाथ कॉलोनी निवासी एक युवक की हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर के पास मुंह पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर तमाम पुलिस बल और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिवारवालों ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। दिनदहाड़े युवक की हत्या से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिनेश वर्मा (40) बाइक से जाकर गांवों में पशुओं का इलाज करता था। इलाज में दवाएं सही देने के कारण तमाम पशुपालकों में उसकी पहचान बन गई थी। शनिवार की दोपहर दिनेश जमालपुर गांव से कोड़री की तरफ जा रहा था। तभी दोनों गांवों के बीच रास्ते पर अज्ञात लोगों ने दिनेश को घेर लिया और उसके मुंह पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से मृतक की बाइक और दवाइयों का झोला मिला है। सूचना पर एसओ हैदराबाद जितेंद्र सिंह यादव, कोतवाल एके उपाध्याय, सीओ मोहम्मदी अवनीश्वरचंद्र श्रीवास्तव, सीओ गोला मधुबन कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी ली तो उसकी जेब में मोबाइल, पर्स के अंदर रुपये तथा एक प्रार्थना पत्र मिला। जिस पर उसका नाम लिखा था। पुलिस ने प्रार्थना-पत्र के आधार पर शिनाख्त कराई। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि परिवार वालों ने कुछ लोगों से जमीन का विवाद होना बताया है, जिसकी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें