फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को विदा कराने गए  युवक ने की खुदकुशी

Tue, 22 Mar 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के गांव सदुलहापुर का मामला
विज्ञापन

गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला शव
खीरी थाना क्षेत्र के गांव सदुलहापुर निवासी युवक सोमवार को अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था, जिसके बाद मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ में लटका मिला है। मृतक के परिवार वालों ने ससुरालीजनों पर मारपीट करने और पत्नी को विदा न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सदुलहापुर निवासी मेवालाल के पुत्र 25 वर्षीय मनीष कुमार की शादी करीब नौ माह पूर्व पड़ोस के गांव शंकरपुर से हुई थी। कुछ दिनों से मनीष की पत्नी अपने मायके में थी, जिसे विदा कराने के लिए मनीष सोमवार को शंकरपुर गया था। मंगलवार की सुबह सदुलहापुर गांव के बाहर पेड़ से मनीष का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को देख सूचना परिवार वालों को दी, जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृृतक के पिता मेवालाल ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने मनीष के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को विदा नहीं किया। इससे क्षुब्ध होकर मनीष ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों की तहरीर अभी नहीं मिली हैै। समुचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें