फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
hang - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहम्मदी-गोला मार्ग पर गोमती मोड़ के निकट सेमल के पेड़ की डाल पर 40 वर्षीय युवक की गमछे से लटकती लाश मिली। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोमती मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक सेमल के पेड़ से  लाश लटकने की सूचना गांव गरदहा निवासी जहीर खां ने दी। जिस पर मंगलवार सुबह कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह, रेहरिया चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को उतरवाया।  उन्होंने बताया कि युवक ने गमछे से फांसी लगाई है। उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक  जामुनी रंग की टी शर्ट और सफेद पेंट पहने हुए है। पास पड़ोस के गांवों में भी पहचान कराई जा रही है लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें