फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Wed, 31 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज।
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
- कस्बे में पुलिस गश्त निकली हवा हवाई
विज्ञापन

गांव सिंगारपुर में बेखौफ चोरों ने एक ही रात चार घरों से जेवर, नगदी समेत लाखों का माल बटोर लिया और आराम से भाग निकले। परिवार के लोगों को जब जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। भुक्तभोगियों ने पुलिस को तहरीर दी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एक ही रात चार घरों में हुई चोरी की वारदात से पुलिस की गश्त सवालों के घेरे में आ गई है। 
विज्ञापन

सोमवार देर रात रामसुमेर वर्मा के यहां दीवार कूदकर चोर घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखे संदूक से सोने के कुंडल, अंगूठी, झुमकी, तीन जोड़ी पायल और एक हजार की नगदी पार कर दी। सुबह जब घर वालों की नींद टूटी तो घर में सामान बिखरा और संदूक खाली देख उनके होश उड़ गए। राम सुमेर ने बताया कि गांव में रामायण बैठी थी। इससे चोरी की आहट भी न लग सकी। वहीं कुछ ही दूरी पर रह रहे महेश भार्गव के घर चोर खिड़की से अंदर आ गए। परिवार वाले सोते रहे और चोर अलमारी और संदूक से झुमकी, चेन, पायल, बिछिया, अंगूठी, खडुआ, करधनी और कीमती बर्तन समेत करीब दो लाख का माल बटोर ले गए। इसके बाद रामकिशुन के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से नौ हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर और बर्तन उठा ले गए। इससे पहले चोरों ने घर के बाहर जल रही लाइट भी बुझा दी। कौशल किशोर के यहां चोर सिर्फ मोबाइल ही ले जा सके। मंगलवार सुबह भुक्तभोगियों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। घटना की रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज नहीं की। एक ही रात में हुई घटना से पुलिस की गश्त सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें