सदर कोतवाली और खीरी थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया पर कुछ बदमाशों ने बाइक से खेत पर जा रहे युवक से हजारों की नगदी लूट ली और फरार हो गए। बदमाशों ने विरोध करने पर युवक की पिटाई भी की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बा निवासी अनीस ने तहरीर में कहा है कि रविवार की शाम वह बाइक से खेत देखने रुद्रपुर गांव जा रहा था। इस बीच गांव से पहले कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे से पिटाई कर जेब से ग्यारह हजार रुपए लूट लिए। चौकी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।