खीरी थाना क्षेत्र के गांव लगुचा निवासी एक युवक का शव पड़ोस के गांव रुद्रपुर में एक बाग में मिला है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
लगुचा गांव निवासी लाल किशोर का 22 वर्र्षीय पुत्र पूजी शर्मा गुरुवार को पड़ोस के गांव रुद्र्रपुर गया था। शाम को कुछ लोगों ने उसका शव रामभजन की बाग में पड़ा देखा, जिसके बाद ग्रामीणोें की मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त करते हुए परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने जहर देकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों के मुताबिक रुद्रपुर गांव की एक लड़की के साथ पूजी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर पहले विवाद भी हो चुका है। एसओ महेंद्र सचान ने मौैका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर औैर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्र्रवाई की जाएगी।