हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ममरी निवासी एक युवक नशे की हालत में घर पहुंचा। युवक के पिता ने उसे इलाज के लिए सीएचसी भर्ती में कराया है।
सीएचसी में इलाज करा रहे ममरी निवासी रमेशचंद्र वर्मा के पुत्र आदर्श वर्मा (21)ने बताया कि वह नोयडा में एक कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर है। बीमार होने के कारण वह 21 अक्तूबर को शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस में बैठकर घर आ रहा था। मुरादाबाद और शाहजहांपुर के बीच किसी ने उसे जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, जिसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है। शाहजहांपुर में उसने अपने आप को बस अड्डे के पास जमीन पर पड़ा पाया। जहां से वह जैसे तैसे 24 अक्तूबर की दोपहर को ममरी अपने घर पहुंचा। रास्ते में ही 10 हजार रुपये सहित उसका बैग और मोबाइल गायब हो गया। पिता रमेश ने बताया कि आदर्श की बीमारी की सूचना पर परिवार के सभी लोग परेशान थे। नोयडा से निकलते ही वह फोन से आदर्श के संपर्क में थे, मुरादाबाद आने तक उनकी बात हुई। उसके बाद फोन स्विच आफ हो गया, जिससे चिंता होने लगी। 24 अक्तूबर को आदर्श के घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।