पिछले चार साल से हैदराबाद में जॉब कर रहे थे नरेंद्र
सूचना मिलने पर पिता और भाई हैदराबाद के लिए हुए रवाना
हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर जॉब कर रहे बिजुआ के युवा इंजीनियर नरेंद्र शुक्ला की रविवार तड़के मौत हो गई। मौत की खबर साथ में रह रही पत्नी ने यहां घर पर दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पिता और भाई हैदराबाद रवाना हो गए हैं।
बिजुआ निवासी जगेश्वर दयाल शुक्ला के तीसरे नंबर के इंजीनियर पुत्र नरेंद्र शुक्ला (32) की हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में आकस्मिक मृत्यु हो गई। नरेंद्र पिछले पांच साल से हैदराबाद में जॉब कर रहे थे। नरेंद्र के सबसे बड़े भाई वीरेंद्र शुक्ला पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बिजुआ के अलावा किसान सेवा संघ बिजुआ के अध्यक्ष हैं, दूसरे नंबर के भाई राजस्थान में एक कंपनी में जॉब करते हैं, नरेंद्र तीसरे नंबर के पुत्र थे। काफी मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के नरेंद्र की मौत की खबर जिसने सुनी उसे सहसा यकीन नही हुआ। सोमवार को शव गांव पहुंचने की संभावना है। इधर बिजुुआ में घर पर मां-छोटे भाई रामशंकर समेत पूरा परिवार बदहवास है। नरेंद्र अपने पीछे अपनी एक दो साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं।