कोतवाली क्षेत्र के गांव परौरी में मायके में रह रही एक महिला ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वालों ने उसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है।
परौैरी निवासी लालजी प्रसाद की पत्नी 36 वर्र्षीय लीलावती काफी समय से अपने मायके में पति के साथ रह रही थी। रविवार की सुबह लीलावती ने किसी बात को लेकर अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।