फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पर केरोसिन डालकर महिला ने लगाई आग

Mon, 13 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झुलसी महिला ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

पति के मेले जाने से मना करने पर हुआ था विवाद
मेला जाने से मना करने पर गांव राजापुर निवासी अंकित और उसकी 22 वर्षीय पत्नी पूजा के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज पूजा कमरे के अंदर बिस्तर पर लेट गई और केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। घर वालों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव राजापुर निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उसकी शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कोन निवासी मन्नूलाल की पुत्री पूजा के साथ हुई थी। उसके एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। तीन दिन पहले पैर पर लकड़ी गिर जाने से उसके (अंकित) के पैर में चोट आ गई थी। अंकित ने बताया कि सलेमपुर कोन में मेला चल रहा है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे पत्नी पूजा मेला जाने की जिद करने लगी। उन्होंने पैर में चोट होने के कारण पत्नी को मायके जाने से मना कर दिया। इससे पूजा नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और केरोसिन अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पत्नी के चीखने पर मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग बुझाई और झुलसी पत्नी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। सोमवार की तड़के पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर मायके वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें