फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, चार जख्मी

Wed, 19 Aug 2015 10:53 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकरा के गांव बरौंछा में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को गांव में दो पक्षों छांगुर व हरिश्चंद के बीच  मारपीट हो गई, जिसमें छांगुर तथा उनका पुत्र जय सिंह तथा दूसरे पक्ष की प्रियंका पुत्री हरिश्चंद्र, प्रभावती पत्नी रामलाल जख्मी हो गए। एक पक्ष के जय सिंह व छांगुर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि गांव के ही हरिश्चंद्र, उनके बेटे संतोष, शैलेश तथा उनकी पत्नी फूलमती ने उनकी जमकर पिटाई की, जबकि दूसरे पक्ष ने दी गई तहरीर में जय सिंह व उनके परिवार वालों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रभावती तथा प्रियंका के घायल होने की बात कही है। पुलिस ने जख्मी लोगों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला जख्मी
जंगबहादुरगंज। पसगवां थाना क्षेत्र के गांव कलबारी में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में रिश्तेदारी में आई एक महिला जख्मी हो गई, जिसका पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव कलवारी में अलीबहादुर के लड़के का गांव के ही रहीश और अबुल से जमीन का विवाद चल रहा था इसी कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया जिसमें अलीबहादुर के लड़के की सास किशवरी निवासी कमलनैनपुर थाना कांट शाहजहांपुर जख्मी हो गई जिसका पुलिस ने मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें