फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिएदारी को लेकर भिड़े दो  पक्ष, लाठी-डंडे ईंट-पत्थर चले

Sun, 09 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देवरिया गांव की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
भीरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में ताजिए निकालने के दौरान ढोल बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर  लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने तीन राउंड फायरिंग होने की शिकायत भी की। हालांकि तहरीर में कहीं फायरिंग का जिक्र नही है, और पुलिस भी इंकार कर रही है। 
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है, पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के गांव देवरिया में मुस्लिम तबके की दो बिरादरी रहती हैं। बताते हैं कि गांव के रहीश, जलीश, नईम, मोहीश पक्ष के लोग अपना अलग ताजिया रखते हैं। जबकि दूसरा पक्ष में कई लोग हें, जो पंचायत की ताजिएदारी में हिस्सा लेते हैं। शनिवार रात को पंचायत की ओर से कुछ युवक और बच्चे मातमी ढोल बजा रहे थे, बताते हैं कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इस तरफ ढोल बजाने से मना किया, इस बात पर दोनो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते यही कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी भी चलीं। इसी दौरा उधर से गुजर रहे ओम प्रकाश यादव के पुत्र शेर सिंह के सिर में ईंट लगी, जिससे उनका सिर फट गया। इसके अलावा झगड़े में कबूल खां, कल्लू, रोजअली और शरीफ भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की तरफ से मुकदमा कर लिया है। गांव में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि झगड़े में तीन राउंड फायर भी हुए थे, हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें