फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक तबियत बिगड़ने से बैंक कैशियर की मौत

Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ अगस्त को ज्वाइन की थी नौकरी
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव मुल्तानपुर ग्रंट स्थित इलाहाबाद बैंक के कैशियर 28 वर्षीय पिंकू कुमार शाक्य की मंगलवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने आठ अगस्त 2016 को ही नौकरी ज्वाइन की थी। बैंक अधिकारियों ने मृतक के परिवार वालों को रात में ही फोन से सूचना दी, जिसके बाद घर वाले बुधवार की सुबह लखीमपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वाले अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक कर्मी पिंकू कुमार मूल रूप से जनपद मैनपुरी के थाना करहल के गांव खानीपुर के निवासी थे। मंगलवार को कामकाज निपटाने के बाद देरशाम को बैंक बंद कराकर अपने कमरे पर जाने की तैयारी में थे, तभी उनकी हालत एकदम बिगड़ गई। ग्रामीणों की मदद से बैंक कर्मी को सीएचसी मितौली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी के डाक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद देर रात में ही मितौली थाने के सिपाही रूपेंद्र यादव ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एलडीएम एके द्विवेदी के मुताबिक बैंक कर्मी अस्थमा से पीड़ित था, जिसके उपचार के लिए वह इनहेलर का इस्तेमाल करता था। मृतक के परिवार वाले बुधवार को आए थे, जो पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें