फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े प्लाट में शव मिलने से सनसनी

Fri, 25 Dec 2015 07:43 PM IST
महेवागंज/लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निकट गोशाला के सामने खाली पड़े प्लाट में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मिश्राना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब से मिले पत्र से शव की शिनाख्त हुई है।
विज्ञापन

निघासन रोड स्थित गोशाला मार्केट के सामने शुक्रवार को सुबह लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के शरीर पर नीली जींस और हरी टी शर्ट थी। जबकि पास में ही सफेद रंग की शाल और उसकी चप्पलें पड़ी थी। मृतक के मुंह में काफी झाग लगा था। पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी कराई तो उसकी जेब से एक प्रार्थना पत्र मिला। प्रार्थनापत्र के मुताबिक मृतक की पहचान थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम कफारा निवासी 30 वर्षीय रामभवन के रूप मे हुई है।  पुलिस ने परिवार वालों को सूचना भेज दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें