मृतक के मुंह से निकल रहा था खून, शिनाख्त नहीं
रेलवे मालगोदाम के कमरे में अज्ञात युवक का शव सबसे पहले सीमावर्ती कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार सुबह उस वक्त देखा जब कुत्तों की आवाजाही नजर आई। लोग वहां पहुंचे तो शव पड़ा देखा। मृतक के मुंह से खून बह रहा था। उसके गुप्तांग पर चोट के निशान देख लोगों ने हत्या बताकर जीआरपी पुलिस चौकी के सिपाही को अवगत कराया। जीआरपी की ओर से कोतवाली में मैसेज पहुंचा तो दरोगा सुनील कुमार ने जाकर मुआयना किया। दरोगा के हस्तक्षेप के बाद जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर हत्या के निशान भी जीआरपी को मिले। आसपास इलाके के लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी हासिल की गई। लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
उझानी। मृतक के मुंह से भले ही खून बहता नजर आया, लेकिन चोटों के निशान गुप्तांग पर भी दिखे। जानकारों की मानें तो हत्या के दौरान ऐसा उसी हालात में होता है जब घटना के पीछे अवैध संबंधों हों। जीआरपी का कहना है कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा।