पुलिस की कार्यप्रणाली बनी चर्चा का विषय
भीरा रोड पर एक दरोगा ने बालू भरी ट्राली को पकड़ कर थाने पहुंचा दी तो दूसरे ने उसे छुड़वा दिया। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थाने के एक दरोगा ने भीरा की तरफ से आ रही एक बालू भरी ट्रैक्टर- ट्राली को पकड़ लिया। अवैध खनन में पकड़ी गई इस ट्राली को वह थाने ले आए। कार्रवाई होती इससे पूर्व ही एक अन्य दरोगा ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बनाकर ट्रैक्टर- ट्राली को छुड़वा दिया। सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर- ट्राली को लेनदेन कर छोड़ा गया है। एक घंटे के अंदर ट्रैक्टर- ट्राली छूट जाने से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।