फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों से खोल ले  गए आधा दर्जन भैंसें

Mon, 21 Nov 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
विज्ञापन
चोर गिरोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांकेगंज इलाके में भैंस चोर गिरोह का आतंक
विज्ञापन

 मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज और कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिछले दो दिनों से भैंस चोर गिरोह का आतंक है। इलाके में सक्रिय भैंस चोर गिरोह ने एक दिन पहले कुकरा चौकी क्षेत्र के दो गांवों से दिव्यांगों की भैंस चोरी करने के बाद रविवार रात दोनों चौकी क्षेत्रों के पांच गांवों में धावा बोलकर पशु पालकों के घरों के अंदर खूंटे से बंधी छह भैंसों को जबरन खोल लिया। पशु स्वामियों के विरोध करने पर हथियारों से लैस लुटेरों ने उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की और बाद में पिकअप में भैंसों को लादकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन

घटना रविवार रात लगभग एक बजे की है। बांकेगंज इलाके में पिछले दो दिनों से सक्रिय आधा दर्जन से भी अधिक हथियार बंद भैंस चोर गिरोह एक पिकअप में सवार होकर निकटवर्ती गांव पूरनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सालिग राम के खूंटे में बंधी भैंस को खोलने बाद इसी गांव के रामभरोस की भैंस खोलने लगे, आहट पाकर उसकी पत्नी के ललकारने पर चोरों ने उसकी जमकर धुनाई की। जिससे उसका एक हाथ टूट गया। इसके बाद लुटेरों ने हरदुआ और राजनगर गांव पहुंचकर जयपाल और जसकरन की भैंसें खोल ली। यहां से लुटेरे ग्रंट नंबर 11 के गांव बरगदिया पहुंकर दिनेश कोटेदार की दो भैंसें खोल कर पिकअप में लाद कर गांव से भाग गए। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक बाइक से पिकअप का पीछा किया, तो गिरोह के सदस्य अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए। डरे सहमे ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस चौकी पर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें