क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना को संदिग्ध बता रही मोहम्मदी पुलिस
घटनाओं को संदिग्ध बताकर रिपोर्ट दर्ज करने में टाल मटोली करने वाली मोहम्मदी पुलिस ने गांव छतुरी निवासी साजिद के घर में हुई डकैती की घटना को भी संदिग्ध बताया है। पुलिस ने दूसरे दिन भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर एसपी के आदेश पर गांव पहुंची क्राइम ब्रांच की सर्विलांस और स्वॉट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर वालों से घटना के बावत जानकारी ली।
पहली अक्तूबर की रात 12 से अधिक बदमाशों ने गांव छतुरी निवासी साजिद के घर पर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया और नकदी-जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। बदमाशों के जाने के बाद साजिद ने अपनी पत्नी की मदद से कमरे की खिड़की की जाली तोड़ी और अपने एक बच्चे को बाहर निकालकर बंधन मुक्त हुए थे। हरेक घटना को संदिग्ध बताकर रिपोर्ट दर्ज करने में टाल मटोल करने वाली पुलिस ने इस लूट की घटना को भी संदिग्ध बताया है। घटना के दूसरे दिन दिन भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर एसपी अखिलेश चौरसिया के आदेश पर क्राइम ब्रांच की सर्विलांस और स्वॉट टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर घर वालों से बातचीत की। इंस्पेक्टर सीबी सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध हैं। जांच चल रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।