फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से शिक्षक समेत दो की मौत

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
डाक्टर
विज्ञापन
क्षेत्र के कई गांवों में फैला है बुखार का प्रकोप
विज्ञापन

क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। बुखार का प्रकोप अधिक होने के कारण लोग परेशान है।
गांव रकेहटी निवासी मुस्ताक अंसारी की 12 वर्षीय पुत्री राजिया बानो को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। झोला छाप डाक्टर से उसका इलाज चल रहा था। हालत सही नहीं होने पर परिवारवालें रविवार को उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां सोमवार सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। 
सिंगाही- भिडौरा निवासी 35 वर्षीय शिक्षक अवधेश कश्यप कस्बे के द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कालेज में शिक्षक हैं। करीब पखवाड़ा भर पहले उनको बुखार आया। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ के शेखर अस्पताल में उनकी मौत सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। शिक्षक की मौत से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गांव पिरथी पुरवा, छेदुई पतिया, बौधिया कलां, रकेहटी आदि गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बुखार पीड़ित बच्ची ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी। रविवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुखार आने पर भर्ती कराई गई 11 वर्षीय बच्ची की सोमवार को मौत हो गई। वहीं बुखार पीड़ित दो बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में सोमवार को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र के रकेहटी कस्बा निवासी मुश्ताक ने बुखार आने पर अपनी 11 वर्षीय पुत्री रजिया को रविवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराय था। सोमवार को रजिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि निघासन के झंडी निवासी मुबारक ने अपनी दस वर्षीय  पुत्री रेशमा और डंडूरी निवासी शरीफ ने अपने दस वर्षीय पुत्र अरमान अली को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। बुखार पीड़ित बच्चों के सैम्पल जांच के लिए भेज गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें