फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस टीम को खदेड़ा

Sun, 28 Feb 2016 10:06 PM IST
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के नई पकरिया गांव में शराब की शिकायत के बाद दबिश देने गई पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने एवं विरोध करने पर पुरुषों एवं महिलाओं के साथ मारपीट के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस टीम ने जाते-जाते दो फायर भी किए। हालांकि भीरा एसओ फायरिंग और अभद्रता की घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात की है, बिजुआ पुलिस चौकी से एक टीम क्षेत्र के नई पकरिया गांव में ब्रजलाल के घर शराब बनाने की शिकायत पर दबिश देने गई थी। ब्रजलाल के दो बेटे हैं,  बड़ा पुत्र नरायन दो दिन पहले गोंडा से मजदूरी करके वापस आया है, छोटा पुत्र गांव में ही मजदूरी करता है। नरायन की पत्नी रामगुनी ने बताया कि वेे लोग सो रहे थे तभी दो पुलिस वाले आए और उनके घर का सामान फेंकने लगे, पुलिस कार्रवाई का जब घर के लोगों ने विरोध किया तो पुलिस और घर वालों के बीच झड़प होने लगी। अपने ऊपर महिलाओं को हावी होते देखकर पुलिस उल्टे पैर वापस हो गई। रामगुनी के मुताबिक पुलिस ने जाते समय दो फायर भी किए थे। पुलिस कारवाई से पूरे मोहल्ले में लोग चुप हैं, पास में रहने वाले गांव के चौकीदार पर मोहल्ले के लोग झूठी शिकायत करने का आरोप लगा रहे हैं।

पकरिया गांव में बड़े पैमाने पर शराब निकाली जाती है, जिसकी शिकायत मिलने पर दो दिन पहले और शनिवार को पुलिस गांव गई थी लेकिन शराब मिलने पर अपने आप को फंसता देखकर महिलाएं पुलिस टीम पर हावी होने लगी। जिससे पुकिल वापस हो गई। फायरिंग एवं अभद्रता के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रजराज यादव, एसओ-भीरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें