फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े चोरी करते चोर को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

Fri, 01 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- हाल ही में जेल से छूटकर आया था शातिर
विज्ञापन

कस्बे के बगिया मोहल्ले में एक ताला लगे घर में दीवार फांदकर घुसे शातिर चोर को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया चोर हाल ही में जेल से छूटकर आया था। एसओ ने बताया कि पकड़े गए चोर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। 
विज्ञापन

कस्बे के बगिया मोहल्ला निवासी वसीम एक सप्ताह पहले अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित दिल्ली चले गए हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया। दीवार फांदते हुए मोहल्ले के ही जगतनरायण के पुत्र डाक्टर ने देख लिया। इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी। मोहल्ले वालों ने मकान की चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर दरोगा ताज खां और होमगार्ड पंचम मौके पर पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों से घिरता हुआ देखकर वह व्यक्ति दीवार फांदकर घर से बाहर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रिंकू पुत्र बुंदी इसी कस्बे का रहने वाला बताया। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि रिंकू के खिलाफ थाने में चोरी समेत करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। करीब छह माह पहले भी पकड़ा गए आरोपी ने दिन दहाड़े चोरी की थी, जिसमें वह जेल गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें