फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला पुलिस दबाए रही कार समेत लापता युवक का मामला

Wed, 09 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/ गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
विज्ञापन
युवक लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शाहजहांपुर का है युवक, ससुराल आया था
पूरनपुर में मिली लावारिस कार तो सामने आई बात
कसबे में अपनी ससुराल से घर जाते समय चार मार्च को एक युवक कार समेत लापता हो गया, लेकिन पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उधर बुधवार को पीलीभीत के पूरनपुर इलाके से कार लावारिस हालत में मिली तो यह बात सामने आई। हालांकि कोतवाल गोला सीबी सिंह का कहना है कि लापता होने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है, पुलिस जांच कर रही है।
शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव टर्की देवरी निवासी हरिप्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि तीन मार्च को उनका 32 वर्षीय पुत्र मुकेश गोला के मोहल्ला ऊंची भूड़ स्थित बटेश्वर दयाल के यहां अपनी ससुराल में आया था, जहां से चार मार्च को कार से  घर के लिए निकला, लेकिन नहीं पहुंचा। पुत्र के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने चार मार्च को ही गुमशुदगी दर्ज कर ली। उधर दो दिन से पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में लावारिस हालत में खड़ी कार को पूरनपुर पुलिस ने बुधवार को उठवाया तो मामला खुला। उधर लावारिस कार मिलने से परिवार वालों को अनहोनी की आशंका है। फिलहाल गोला पुलिस इतने दिनों तक मामले पर चुप्पी साधे रही। अब कोतवाल गोला सीबी सिंह का कहना है कि युवक के लापता होने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि वह ससुराल में पत्नी को विदा कराने आया था। पत्नी से उसका विवाद भी हुआ था। फिलहाल पड़ताल की जा रही है, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


खीरी पुलिस को नहीं है लावारिस कार बरामदगी की जानकारी
एसपी अखिलेश चौरसिया का कहना है कि गुमशुदगी के मामले में पड़ताल की जा रही है। पूरनपुर में कार बरामदगी की जानकारी नहीं है। अब वह पीलीभीत पुलिस से इस बारे में पता करेंगे। कार बरामदगी से जांच की गति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


लापता होने से परेशान हैं ससुरालीजन
मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी बटेश्वर दयाल और उनका परिवार काफी परेशान हैं। सभी लोग यह सोचकर सन्न हैं कि मुकेश कहां लापता हो गए। उनका कहना है कि वह (मुकेश) विदा कराने आया था, लेकिन घर में होली के बाद विदा करने की बात हुई थी, जिस पर वह घर जाने को कहकर निकल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें