फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद

Thu, 15 Jan 2015 11:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर में निघासन रोड स्थित एक प्लाट बनाते समय दूसरा पक्ष आ गया। दूसरे पक्ष ने प्लाट बनाने से रोका तो विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाद शांत कराया। इसके बाद प्लाट स्वामी ने एसडीएम से मिलकर मामले का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अर्जुनपुरवा हाथीपुर निवासी भाजपा नेता अरविंद गुप्ता का निघासन रोड पर प्लाट है। गुरुवार सुबह जब वे प्लाट पर निर्माण करा रहे थे। कुछ लोगों ने प्लाट बनाने से रोका इसको लेकर मौके पर भी विवाद हुआ।  इसके बाद अरविंद गुप्ता और मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा सहित तमाम लोग कोतवाली और एसडीएम के यहां गए। अरविंद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके पास प्लाट का बैनामा है। कुछ लोग उन्हें अनावश्यक परेशान कर रहे हैं। अरविंद गुप्ता ने प्लाट की पैमाइश कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें