फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव

Mon, 04 May 2015 08:32 PM IST
बिजुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के अंबरपुरवा गांव से दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला। युवक अपने फूफा के घर रहता था। वह जंगल के पास जानवर चराने गया था। परिवार वालों ने शव की हालत देखने के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पंजाब प्रदेश के अमृतसर निवासी जगदीश पाल सिंह का बेटा विजय सिंह (22) पिछले 10 साल से अपने फूफा सर्वजीत सिंह निवासी अंबरपुरवा थाना भीरा के पास रहकर घर के कामों में सहयोग करता था। दो मई को विजय सुबह फूफा के जानवरों के लेकर शारदा नदी के किनारे जंगल के पास रोजाना की तरह चराने ले गया था। शाम को पांच बजे तक विजय वापस नही आया तो उसकी तलाश की गई, देर रात तक जानवर खुद ही घर तक पहुंच गए। सर्वजीत सिंह व उनके परिवार वालों ने सोचा कि शायद विजय गौड़ी (जानवर बांधने की जगह) पर ही रुक गया होगा। तीन मई को गांव के लोगों के साथ जब विजय की तलाश की तो गौड़ी पर मिले ग्रामीणों ने बताया कि विजय गांव के आधा दर्जन युवकों के साथ नदी के किनारे ही था। युवक की पैंट व चप्पलें मिल जाने से परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। गांव के साथी चरवाहों से जब सख्ती से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि विजय नदी में डूब गया है। रविवार को सुबह गांव के सैकड़ों लोगों के साथ जब तलाश शुरू की तो उसका शव चप्पल मिलने के स्थान से 12 किमी दूर बेलहा सिकिटहा घाट के सामने नदी के भीतर टापू पर मिला। परिवार वालों ने विजय की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ब्रजराज यादव के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की डूबने से मौत होना प्रतीत हो रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण पता चल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें