फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 युवती का परिवार पहले शादी को राजी हुआ फिर कर दिया मना 

नए साल की पहली सुबह यहां एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने कीटनाशक दवा पी ली। युवती की उसके घर में ही मौत हो गई, जबकि युवक ने सीएचसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। दोनों सजातीय होने के बाद भी विवाह न होने से क्षुब्ध थे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक डीसी मिश्रा के अनुसार क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक का पड़ोस में रहने वाली 21 साल की युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों परिवार के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने इस पर एतराज किया। इसके बाद भी दोनों मिलते रहे। एक ही जाति के होने के कारण बाद में दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। 15 दिसंबर को शादी की तारीख भी तय हो गई थी लेकिन ऐन वक्त पर युवती पक्ष ने मना कर दिया और शादी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रेमी युगल गुमसुम रहने लगा। रविवार की सुबह करीब पांच बजे दोनों गांव के बाहर खेत की ओर गए और दोनों ने कीटनाशक दवा पी ली। इसके बाद दोनों घर चले आए। करीब आधे घंटे बाद युवती को उल्टी शुरू हुईं। परिवार वाले जब तक कुछ समझ पाते युवती ने दम तोड़ दिया। उधर, युवक की हालत खराब होने पर परिवार के लोग सीएचसी लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें