फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक ने दम तोड़ा

Tue, 05 May 2015 07:14 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सिसावां कला में दो भाइयों के बीच बकरी को लेकर 13 दिन पहले विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें एक भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक का इलाज चल रहा था, सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सिसावां कला निवासी 26 वर्र्षीय संजय भार्गव की बकरी 22 अप्रैल को बड़े भाई रामकुमार के घर में चली गई थी। इसके बाद रामकुमार का संजय से विवाद हो गया। आरोप है कि रामकुमार और उसके पुत्र रोहित ने संजय की लाठी-डंडो से पिटाई भी कर दी। संजय को गंभीर हालत में लखीमपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला चिकित्सालय से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच संजय की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार की रात संजय की मौत हो गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। एसओ आरपी यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें