फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की भी मौत

Wed, 17 Jun 2015 10:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस-बाइक के हादसे में घायल महिला ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मृतक महिला के पति मुन्नालाल और बुआ शिवरानी की मंगलवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पड़री गांव निवासी मुन्नालाल अपनी पत्नी 26 वर्षीय पिंकी और बुआ शिवरानी के साथ बाइक से मोहम्मदी जा रहे थे। रास्ते में लखहा गुरुद्वारे के पास प्राइवेट बस ने बाइक को रौैंद दिया था, जिसमें मुन्नालाल और शिवरानी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पिंकी ने भी दम तोड़ दिया है, वह मोहम्मदी सीएचसी में आशा थी। इस हादसे में दंपति की मौत होने से उनकी दो पुत्रियां आठ वर्षीय शिवानी और पांच वर्षीय अलका अनाथ हो गई हैं। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक के फरार होने की बात कही जा रही थी, लेकिन मृतक के घरवालों का आरोप है कि चालक को भी मौके पर लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उधर पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें