फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में युवक को फावड़ा मारकर जख्मी किया

Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/मझगईं।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएचसी में कराया गया भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

चौरी गांव में खेत के रास्ते के विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक युवक के  सिर पर फावड़ा मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। जख्मी युवक को  पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

चौकी के गांव चौरी निवासी रामकुमार और सियाराम के बीच काफी समय से खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रास्ते को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि  इसी रंजिश के चलते बुधवार को लघुशंका के लिए जा रहे रामकुमार के 26 वर्षीय छोटे भाई रामकिशोर को रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने पहले तो जमकर पीटा और फिर उसके सिर में दो बार  फावड़ा से वार किए और फिर वे मौके से फरार हो गए। फावड़ा लगने से रामकिशोर लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। जख्मी युवक के परिवार वाले उसे पलिया थाने ले गए। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराकर रामू, विनोद, इंद्रकुमार, सरवन आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें