फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जबरन उठाने आए पति  ने साथियों के साथ काटा बवाल 

Fri, 22 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी व उसके घर वालों को जमकर पीटा, चार घायल
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपियों ने किया पथराव
गांव छेदुई पतिया में पत्नी को जबरन उठाने आए पति ने अपने साथियों की मदद से पत्नी और उसके परिवार वालों की जमकर पिटाई कर दी। मोहल्ले वालों ने विरोध कर जब उनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और मौके से भाग निकले। पथराव में चार लोग घायल हो गए। विवाहिता के पिता ने दामाद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ने मामले में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। 
गांव छेदुईपतिया निवासी जुगराम ने बताया कि उन्होंने पुुत्री मनीषा का विवाह सात माह पहले गांव के ही चुन्नी लाल पुत्र हरद्वारी से किया था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। हफ्ते भर पहले पति और ससुराल के अन्य लोगों ने पुत्री मनीषा की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। इस पर वह अपने मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि गुरुवार रात करीब आठ बजे मनीषा का पति अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आ धमका और जबरन पुत्री को ले जाने की कोशिश की। मनीषा के विरोध करने पर उसको पीटना शुरू कर दिया। पिता जुगराम और मां जब बचाने दौड़ीं तो आरोपी दामाद ने ससुर और सास की भी पिटाई कर दी। घर में रखा सामान भी फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरशाराबा होने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर जमा हो गए। मोहल्ले वालों के विरोध जताने पर आरोपियों ने मनीषा को छोड़ दिया और ईंट-पत्थर फेंकते हुए भाग निकले। पथराव में रामखिलावन, सोनू, रामस्वरूप सहित चार लोग घायल हो गए। विवाहिता के पिता ने दामाद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 
एसओ मनोज सिंह ने बताया कि मौके पर हलका सिपाहियों को भेजा गया है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें