फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग गांवों से लाखों का माल चोरी

Mon, 15 Jun 2015 06:31 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बा समेत क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में घरों में घुसकर बदमाशों ने 38 हजार की नकदी के साथ लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद भी पुलिस ने चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  
विज्ञापन

कस्बे के झंडी रोड निवासी कामनाथ तिवारी अपने मकान में ताला डालकर बच्चों के साथ पुराने घर गांव गुलरीपुरवा में 10 दिन पहले चले गए थे। गांव से सोमवार दोपहर उनकी पत्नी तारावती और बेटी रीना कस्बा स्थित घर पहुंचीं, वहां पर कमरे का ताला खुला हुआ देखा। दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंचीं तो वहां रखा सारा सारा सामान बिखरा पड़ा था। तीन हजार की नकदी, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर कर लिया गया था। उधर कस्बा रकेहटी में राजकुमार श्रीवास्तव के घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 15 हजार की नकदी, अलमारी में रखे मंगलसूत्र, सोने की चेन समेत करीब एक लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया तो गांव बिहारी पुरवा निवासी सोबरन मौर्य के घर में रविवार की रात को चोर किसी तरह घर में घुस गए और तीन हजार की नकदी सहित करीब 80 हजार के जेवरात, बर्तन आदि चुरा लिए। इसके अलावा इसी गांव के लक्ष्मन के घर से चोरों ने 15 हजार की नकदी पार कर दिया। इसके अलावा गांव के ही माता प्रसाद और सदाराम के घर से चोर एक-एक मोबाइल और टार्च चुराकर फरार हो गए। इलाके में हो रहीं ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

सिंगाही। मोहल्ला पूरब टोला निवासी छोटेलाल के घर में घुसे चोरों ने 17 हजार की नकदी, 10 बाल्टी और दो बाल्टा चोर चुरा लिए।
एसओ अनिल शाही के अनुसार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है। शीघ्र ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें