फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को खेत गई किशोरी से रेप

Fri, 25 Dec 2015 10:35 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गन्ने के खेत में गई किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। काफी देर बाद भी किशोरी के न लौटने पर परिवार वालों के साथ ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो गन्ने के खेत में किशोरी बेसुध पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया जो खेत में मौजूूद था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन

एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में शौच करने गई थी। आरोप है कि, तभी वहां गांव का ही 27 वर्षीय युवक आ धमका और किशोरी का मुंह दबाकर उसे खेत के काफी अंदर खींच ले गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं पहुंची, तो उसकी मां को चिंता हुई। उसने इधर-उधर तलाश शुरू की, जिसके बाद किशोरी के गायब होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। किसी ने इसकी सूचना मझगईं पुलिस को दी और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन कर करीब चार घंटे के बाद  उसे गन्ने के खेत से बेसुध हाल में बरामद किया।  इस दौरान वहां मौजूद आरोपी युवक भागने लगा, तो ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। एसओ पलिया केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी शत्रोहन को गिरफ्तार कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को शनिवार को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें