ससुराल से लौट रहे युवक की शुक्रवार रात ट्रेन से कटने से मौत हो गई। सुबह लोगों को हादसे की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लोनपुरवा सिरैंचा निवासी किशोरी लाल (25) शुक्रवार को साइकिल से अपनी ससुराल लोनपुरवा मोतीपुर निवासी रामप्रकाश के घर गया था। शाम को वह अपने घर लौटने के लिए ससुराल से निकला था। रात में वह घर नहीं पहुंचा, तो घरवालों ने सोचा कि ससुराल में रुक गया होगा। शनिवार की सुबह लोनियनपुरवा-कदियापुर के बीच में ट्रेन की पटरी के किनारे लोगों ने एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद ससुराल के लोगों ने शव की पहचान किशोरी लाल के तौर पर की। सूचना पाकर घरवाले भी पहुंचे। चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।