फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sat, 20 Jun 2015 07:01 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

धौरहरा। कफारा मार्ग पर लालजीपुरवा गांव के पास बस की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही बस चालक की धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य घटनाओं में चार लोग घायल हो गए
धौरहरा-कफारा मार्ग पर लालजीपुरवा गांव के पास सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय याकूब को बस चालक ने टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मैजिक तेज रफ्तार बस से टकरा गई, जिसकी चपेट में आकर साइकिल सवार सिपाहीपुरवा निवासी दसई और उनकी 10 वर्षीय पुत्री मीना घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी धौरहरा भेजा। रास्ते में घायल याकूब ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक पंकज निवासी हसनपुर कटौली थाना ईसानगर की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाकर गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी धौरहरा भेजा। दूसरी घटना धौरहरा बसंतापुर मार्ग पर हुई। रिश्तेदारी में मौत की खबर पर बसंतापुर निवासी रघुनाथ अपनी सास सुनीता देवी के साथ अंत्येष्टि में शामिल होने नरैना बाबा जा रहे थे। बसंतापुर के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें धौरहरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। नेशनल हाइवे स्थित पनई चौराहा पर उकुरमुहां मार्ग से खनन की हुई मिट्टी लेकर तेजगति से आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक, उसकी पत्नी, बहन और भांजा घायल हो गया।
शुक्रवार की शाम को शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव काबिलपुर निवासी केशकुमार (26), पत्नी रेनू (25), बेटी मुस्कान (3), बहन वेदवती (35) और भांजे दिनेश (5) को लेकर बाइक से अपनी ससुराल मैगलगंज जा रहे थे। इसी दौरान पनई चौराहे पर उकुरमुहां मार्ग से खनन की हुई मिट्टी ला रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। वाहनों की भिड़ंत में बाइक सवार दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान तीन वर्षीय मुस्कान की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। केशकुमार के ससुर मैगलगंज निवासी हरिश्चंद्र ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

रजागंज। पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर गांव निपनिया के पास बाइक सवार दो लोग गिरकर घायल हो गएं। शाहजहांपुर के बंडा थाना के गांव मुरादपुर निवासी नबी उल्ला और इस्लामुद्दीन ईंट भट्ठे का काम कर नौगढ़ से घर लौट रहे थ, तभी ये हादसा हुआ। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें