फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत

Sun, 01 Mar 2015 12:05 AM IST
उचौलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर सुखेता नाला के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दंपति को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर घायल पति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पत्नी, एक बेटी और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में हाईवे पर सुखेता नाला के पास शुक्रवार देर शाम शाहजहांपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे जिला हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव हर्रई निवासी रामकिशोर (45), उनकी पत्नी गोदावरी (40),12 साल की पुत्री जूली, 10 साल का बेटा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मां की गोद से उछलकर 10 माह का मासूम दूर जा गिरा, जो बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामकिशोर और उनकी पत्नी बच्चों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया। वहां उपचार के दौरान रामकिशोर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पुत्र मोनू की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बाइक कार में फंस गई, जिससे कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी बाइक में टक्कर, महिला की मौत
पलियाकलां। पलिया-भीरा मार्ग पर चीनी मिल से पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर ट्रॉली की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के गौरया गांव निवासी अवधेश अपनी 25 वर्षीय पत्नी कन्यावती के साथ किसी काम से भीरा गए थे। शनिवार को वह भीरा से बाइक से घर के लिए लौट रहे थे और पीछे उनकी पत्नी बैठी थीं। सुबह करीब नौ बजे जब उनकी बाइक पलिया भीरा मार्ग पर चीनी मिल से कुछ पहले पहुंची तो पीछे से आ रही एर्क इंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते महिला नीचे आ गिरी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटनास्थल पर काफी देर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
ईंट और गन्ना वाहनों के तेज रफ्तार से हो रहीं दुर्घटनाएं
पलियाकलां। इस मार्ग पर इसी जगह कई मार्ग दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ईंट और गन्ना भरे वाहन बड़ी तेजी के साथ निकलते हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। वहीं ट्रैक्टरों आदि पर लगे भारी म्यूजिक सिस्टम भी इन घटनाओं के जिम्मेदार बन रहे हैं। तेज आवाज में लोग ट्रैक्टरों पर लगे म्यूजिक सिस्टम से गाना सुनते चलते हैं और इसमें उन्हें इधर की कोई आवाज भी नहीं सुनाई देती है। इसके साथ ही मैलानी और खुटार आदि से ओवरलोड ईंट लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी शहर में तेज रफ्तार दौड़ती हैं और दुर्घटनाओं का सबब बन जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें