फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती ने किसानों को चूना लगाने का किया प्रयास

Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
17 किसानों के 43 लाख रुपये दो आढ़तियों ने अटकाए
विज्ञापन

डीएफएमओ ने 15 जून तक भुगतान करने के दिए निर्देश
गोला मंडी में एक सेंटर पर गेहूं ब्रिकी करने वाले 17 किसानों का करीब 43 लाख रुपया हड़पने का प्रयास किया गया है, जिसकी जांच में प्रथमदृष्टया एक आढ़ती और एक ठेकेदार दोषी पाया गया है। हालांकि क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पर भी इस रैकेट में शामिल होने के आरोप लगे थे, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई हैै। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने इस मामले में एक आढ़ती और एक ठेकेदार को दोषी मानते हुए 15 जून 2016 तक किसानों को पूरा बकाया भुगतान करने के आदेश नौ जून को दिए थे, लेकिन अभी तक किसी ने किसानों को भुगतान नहीं किया है। 
बता दें कि गोला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर ब्रिकी करने वाले 17 किसानों ने भुगतान न मिलने पर अधिकारियों से शिकायत की थी। वहीं आढ़ती सलीम ने भी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अर्जुन प्रसाद पाठक पर भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम से की थी। मामला 17 किसानों के 2829 क्विंटल गेहूं मूल्य के भुगतान का था, जिससे किसानों का करीब 43 लाख रुपये फंसा है। किसानों के हंगामा करने के बाद नौ जून 2016 को मौके पर जाकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव, एसएमआई प्रीती मिश्रा, गीता कुलश्रेष्ठ ने जांच की थी। जांच में पाया गया कि आढ़ती सलीम ने 12 किसान हरजीत सिंह, सोना सिंह, चरन सिंह, सोवासिंह, अवतार सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, कमलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, पलविंदर, अनुराग शुक्ला, सतनाम सिंह का 2139.55 क्विंटल गेहूं खरीदा था। जबकि ठेकेदार रिंकू शुक्ला ने पांच किसानों का 690 क्विंटल गेहूं दबाया था। वहीं क्रय केंद्र पर बिक्री किए गए गेहूं का भुगतान बकाया नहीं पाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि आढ़ती सलीम और ठेकेदार रिंकू शुक्ला को सभी 17 किसानों का 15 जून 2016 तक पूर्ण भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भुगतान न करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी, जिसके बाद संबंधित आरोपी स्वयं जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे क्रय केंद्र पर जितना गेहूं खरीदा गया था, उसका भुगतान किया जा चुका है। आढ़ती और ठेकेदार फंसाने का कुचक्र रच रहे हैैं। 
-अर्जुन प्रसाद पाठक, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी

क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ लगे आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि अभी जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। 
- कौैशल देव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें