फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से मासूम का शव बरामद

Wed, 18 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   ईसानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की शाम को घर के बाहर से हुआ था लापता 
विज्ञापन

घर के बाहर खेलते समय मंगलवार की शाम को गायब हुए गांव मंदूरा निवासी डेढ़ वर्षीय सुधीर कुमार का बुधवार की सुबह नाले से शव बरामद हुआ। घर वालों ने नाले में गिरकर डूबकर मौत होने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव मंदूरा निवासी नवल किशोर ने बताया कि उनका पुत्र सुधीर कुमार मंगलवार की शाम घर के पास खेल रहा था। जहां से  वह अचानक गायब हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला, जिस पर परिवार वालों को मासूम के हिंसक पशु का शिकार हो जाने की आशंका हुई। बुधवार की सुबह परिवार वालों ने फिर उसकी तलाश शुरू की तो पड़ोस में बह रहे नाले में पुत्र का शव उतराता मिला। उन्होंने मासूम के नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें