फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और लूट की वारदातों से दहला जिला

Tue, 17 May 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो -लख ीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक हत्याएं, लूूट और चोरी की हो चुकीं घटनाएं
विज्ञापन

कई घटनाओं का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा 
जिले की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बदमाशों पर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है। जिले में औसतन प्रतिदिन हत्या, लूटपाट और चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। पहली मई से लेकर अब तक आधा दर्जन से अधिक हत्या, लूट और चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें कई ऐसी घटनाएं हैं, जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसके अलावा पुलिस कुछ घटनाएं डकार गई तो कहीं उन्हें दर्ज करने में धाराओं में खेल किया। 
अगर पहली मई से जिले में हुई घटनाओं पर नजर डालें तो जिले की कानून व्यवस्था के हालात खुद सामने आ जाएंगे। पहली मई को बदमाशों ने थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में शहर के मोहल्ला जोड़ी बंगला निवासी आशीष गुप्ता से 78 हजार रुपये लूट लिए थे। चार मई को गोला में किसान सेवा सहकारी समिति के आंकिक दीनदयाल वर्मा से 91 हजार रुपये लूटकर पुलिस को चुनौती दी। बदमाशों ने 10 मई को थाना और कसबा निघासन में शोभारानी स्कूल के पास एक घर पर धावा बोलकर परिवार वालों को जमकर पीटा था और हजारों का सामान लूट ले गए थे। 11 मई को थाना पसगवां के कसबा बरबर में चंद्राणी पेट्रोलपंप से 1.12 लाख रुपये लूटने की दिनदहाड़े वारदात हुई। 12 मई को मोहम्मदी क्षेत्र में आईटीआई छात्र प्रशांत शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 मई को गोला में वकील की रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी रात सदर कोतवाली के सैधरी के पास चार, थाना हैदराबाद के दो घरों में लूटपाट हुई। 15 मई को उचैलिया में वारदाना व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया। 16 मई को मोहम्मदी क्षेत्र में पत्रकार हरिश्चंद के चचेरे चाचा गंगा सिंह और संपूर्णानगर क्षेत्र में जमीन की रंजिश में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। थाना पसगवां के कसबा बरवर के पेट्रोल पंप पर हुई 1.12 लाख रुपये की लूट की घटना सहित कई घटनाओं पर अभी रहस्य बना हुआ है। घटना के सात दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटनाओं के सही खुलासे में पुलिस के नाकाम रहने पर बदमाश लगातार खाकी पर हावी हैं। पुलिस घटना के बाद सिर्फ लकीर पीटती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलबेहड़ पुलिस गटक गई लूट 
पखवाड़े भर पहले थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बसैगापुर के पास बदमाशों ने सदर कोतवाली के मोहल्ला जोड़ी बंगला निवासी आशीष गुप्ता से 77 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने इस दौरान उनकी जमकर पिटाई भी की थी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस लूट की घटना को डकार गई। ऐसा नहीं है कि इस घटना की जानकारी एसपी से लेकर सीओ तक नहीं थी, फिर भी अफसरों ने घटना के प्रति चुप्पी साध ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें