फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, 12 घायल

Tue, 11 Aug 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर रामापुर के पास मंगलवार को टेंपो और पिकअप में टक्कर हो गई, जिसमें घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से दो घायलों को लखनऊ रेफर किया गया हैै।
विज्ञापन

लखीमपुर से सवारियां बैठाकर टेंपो नकहा जा रहा था। रास्ते में रामापुर में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के पास सामने से आ रहे पिकअप का टायर फट गया, जिससे पिकअप और टेंपो में टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार कमजहां पत्नी राजू और पुत्र शादाब निवासी रवहीं कालोनी, शंकरदयाल निवासी अशोगापुर, सोफिया पत्नी रोजअली निवासी रवही कालोनी, अजय कुमार निवासी सिसैैया, दीपू निवासी नकहा, सियाराम निवासी भनवापुर, रामजीवन निवासी कालीपुरवा, सुरेंद्र निवासी बसड़िया, हरदयाल निवासी हैदरपुर, संजना पत्नी विनोद और विनोद निवासी सहजनी और कृष्णा निवासी दाऊपुर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय दीपू निवासी नकहा ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कमलजहां और उसके पुत्र शादाब को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया है। एसपी अरविंद सेन ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को हालचाल जाना हैै।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें