फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारियों को बंधक बनाकर लूटपाट

Tue, 29 Sep 2015 10:35 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहा और धन्नापुरवा में स्थित मंदिर के पुजारियों को बंधक बनाकर चार लुटेरों ने 1320 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों पुजारी की लुटेरों ने पिटाई भी की। पुुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

दुबहा स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी नेकीराम सोमवार की रात मंदिर में लेटे हुए थे। रात करीब एक बजे चार बदमाशों ने उनको पकड़ लिया और उनको बंधक बनाकर उनके पास रखे 1200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई भी की। इसी रात दो बजे गांव दौलतापुर के मजरा धन्ना पुरवा में स्थित श्रीनाथ मंदिर के पुजारी रामसरन को बंधक बनाकर 120 रुपये और मंदिर में भंडारे के लिए रखे चावल और गेहूं लूट लिया। किसी तरह से सुबह पुुजारी बाबा रामसरन दास बंधन मुक्त हो सके। एसओ डीके यादव ने बताया कि घटना की कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें